लुधियानाः जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक चाची ने अपनी सगी भतीजी को ही चुरा लिया। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ ही घंटों में बच्ची को बरामद कर लिया।
लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आने वाले इलाके में करीब 2 साल की बच्ची दोपहर के वक्त अचानक घर से गायब हो गई जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, परन्तु बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज चेक की जिससे पता चला कि बच्ची को उसकी चाची एक्टिवा पर ले गई थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी और पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से कुछ ही घंटों में बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान पीड़ित बच्ची के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें लापता लड़की के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया, जिसके आधार पर कुछ ही घंटों में लड़की को बरामद कर लिया गया। उन्होंने कहा कि लड़की को उसकी चाची अपने साथ ले गई थी। चाची बच्ची को क्यों उठाकर ले गई इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
