फिरोजपुरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में गुटबाजी लगातार बढ़ रही है। हालांकि पार्टी के नेताओं द्वारा गुटबाजी ना होने के दावे के किए जा रहे है, लेकिन पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पूर्व सीएम व सासंद चरणजीत सिंह में गुटबाजी जारी है। यही कारण है कि बीते दिन मुक्तसर साहिब में पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के गो बैक के पोस्टर लगे थे।
वहीं बठिंडा में राजा वडिंग की रैली में चन्नी के नारे लगे थे। वहीं अब फिरोजपुर में सासंद चन्नी के खिलाफ पोस्टर लगे है। जिसमें चन्नी की तस्वीर पर आरएसएस लिखा हुआ है और पोस्टर में लिखा है कि राहुल गांधी सुनों कांग्रेसियों की पुकार, चन्नी नू करों कांग्रेस चो बाहर। बीते दिन ही सासंद चन्नी ने फिरोजपुर में रैली में शामिल होने पहुंचे थे।
लेकिन आज लगे चन्नी के खिलाफ नए पोस्टर ने फिर से नई चर्चा छेड़ दी है। ऐसे में यह बात साफ़ हो गई है कि भले ही कांग्रेस हाईकमान पार्टी को एकजुट करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पंजाब में पार्टी में आपसी मतभेद और कड़वाहट बढ़ती जा रही है। हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि ये पोस्टर किसने और किस वजह से लगाए थे, लेकिन इस पोस्टर से नई चर्चा ज़रूर शुरू हो गई हैं।