Loading...
Punjab Govt
HomePunjabMogaPunjab News: कुछ घंटों में पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी, 3...

Punjab News: कुछ घंटों में पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः जिले के धर्मकोट कस्बे के गांव चक्क तारेवाला में बीते दिन व्यक्ति ने ट्रैक्टर ने नीचे जमीन विवाद के चलते दर्दनाक कत्ल कर दिया था। दरअसल, आरोपियों ने ट्रैक्टर के नीचे देकर चिमन सिंह का कत्ल कर दिया था। जिसके बाद आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। वहीं इस घटना की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामला 24 मरले जमीन को लेकर चल रहे झगड़े का था। इस मामले में पुलिस ने कुछ घंटों में कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह, प्रीतम सिंह और जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना में चिमन सिंह की पत्नी को काफी चोटें आई थीं, जिसका सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी रमनदीप सिंह ने कहा कि बीते दिन ही पीड़ित महिला के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। जिसके बाद अलग अलग टीमें तैयार करके आरोपियों की तालाश में छापेमारी की गई। इस दौरान उनकी टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page