लुधियानाः ईरान, इजराइल और अमेरिका में चल रही जंग का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, एक ओर कमर्शियल गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट, होटल और अन्य रेहड़ी चालक परेशान है। वहीं घरेलू गैस को लेकर भी लोगों की लाइनें लगी है। हालांकि जिले में प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है कि घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं है और लोगों से पैनिक ना होने की अपील की जा रही है, लेकिन उसके बावजूद एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी लाइनें देखने को मिल रही है।
ऑनलाइन साइड पर बुकिंग ना होने के कारण घरेलू गैस की समस्या से लोग काफी परेशान नजर आ रहे है। यही कारण है कि आज शेरपुर रोड़ पर लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इस मामले की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोगों ने गाड़ी लगाकर हाईवे जाम कर दिया है। लोगों द्वारा हाईवे जाम किए जाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।