गुरदासपुरः पंजाब में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। दरअसल, पहाड़ों में जब भी तेज बारिश होती है तो अक्सर रावी नदी में अधिक पानी आने के कारण मकौड़ा पत्तन ऊपर 7 गांवों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा पुल अक्सर ही टूट जाता है, जिस कारण 7 गांवों का पंजाब और पूरे देश के साथ संपर्क टूट जाता है।
इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले लंबे समय से दरिया पार के 7 गांव के लोगों की तरफ से मकौड़ा पत्तन पर रावी नदी पर मजबूत पुल बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक उनकी इस मांग का कोई हल नहीं निकला है। बीते कल भी लगातार हुई बरसात के कारण रावी नदी का पानी का स्तर काफी बढ़ गया है।
जिसके कारण मकौड़ा पत्तन पर 7 गांवों को देश के साथ जोड़ने के लिए बनाए गए आर्ज़ी पुल का एक हिस्सा टूट गया। जिसके परिणामस्वरूप पार रहने वाले लोगों के लिए इस तरफ आना फिर से मुश्किल हो गया है।