Punjab Govt
HomePunjabMogaPunjab News: अब इस जगह दुकान से महंगे कपड़े लेकर कार सवार...

Punjab News: अब इस जगह दुकान से महंगे कपड़े लेकर कार सवार चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर दोनों घटनाओं को दिया चोर ने अंजाम

मोगाः शहर के मुख्य बाजार में दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। जहां सिटी-1 थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित छाबड़ा क्लॉथ हाउस की दुकान से चोर लाखों की चोरी करके फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोरी करने वाला दुकान के आगे सफेद रंग की कार खड़ी करता है। जिसके बाद वह दुकान के शटर की ओर जाता है और दुकान के ताले तोड़कर दुकान से कपड़े चोरी कर कार में रख लेता है। घटना को अंजाम देकर चोर मौके से फरार हो जाता है।

इस चोर के तार लुधियाना में कपड़े की दुकान पर हुई चोरी की घटना से जुड़ते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल, कुछ दिन पहले लुधियाना के वृंदावन रोड पर शातिर चोर सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर पहुंचा और कपड़े की दुकान से लाखों रुपए के ब्रांडेड कपड़े चोरी करके फरार हो गया।

हैरानी की बात यह है कि इस घटना में चोर ने पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर कपड़े की दुकान को निशाना बनाया था। वहीं अब मोगा में हुई घटना में भी थाने से कुछ दूरी पर ही घटना को चोर ने अंजाम दिया है। जहां चोर कार में आया और दुकान से महंगे लेडिस सूट चोरी करके फरार हो गया। घटना की सूचना दुकान मालिक द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अभी कैमरे के आगे कुछ भी नहीं बोल रहीं।

दुकान मालिक ने बताया कि चोर उनकी दुकान से महंगे कपड़े चोरी करके फरार हो गया। उनका मानना है कि इस घटना में चोर ने कई रैक खाली कर दिए। पीड़ित ने कहा कि दुकान थाने से बस कुछ ही दूरी पर है और यह बाजार लगभग 24 घंटे खुला रहता है। इसके बावजूद इतनी बड़ी वारदात हो गई घटना सुबह करीब 4 बजे के आस पास हुई और उस समय बाजार में लोग बस स्टैंड ओर स्टेशन की तरफ भी जाते है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -