अमृतसरः जिले के पूर्व पुलिस अधिकारी सूबा सिंह के अंतिम भोग में निहंग सिंहों द्वारा विरोध किया गया। इस दौरान मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया। वहीं पुलिस ने हंगामे के दौरान कुछ निहंग सिंहों को हिरासत में लिया। दरअसल, पटियाला जेल में बंद संदीप सिंह द्वारा मारे गए पूर्व पुलिस अधिकारी सूबा सिंह के अंतिम भोग एवं अरदास समारोह के दौरान आज उस समय तनावपूर्ण हालात बन गए।
इस मौके पर निहंग सिंह जत्थेबंदियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। निहंग सिंहों ने सूबा सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुएरोष व्यक्त किया। वहीं मौके पर हालात को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए तुरंत कार्रवाई कर कुछ निहंग सिंहों को हिरासत में ले लिया। इस घटना के कारण अंतिम भोग समारोह में काफी समय तक हंगामा होने के कारण माहौल तनावपूर्ण बना रहा।