लुधियानाः बाबा बालक नाथ से माथा टेककर लौट रहे से पत्रकार और समाज सेवक जेनेन्द्र शर्मा टिंकू की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार टिंकू भाई, भतीजी और केयर टेकर के साथ बाबा बालक नाथ से माथा टेकर कर वापस घर लौट रहा था। तभी अचानक नवांशहर-मुकंदपुर नजदीक टिंकू के बड़े भाई दिनेश शर्मा को झपकी आ गई। झपकी लगने के कारण कार जह असंतुलित हुई तो तुरंत टिंकू ने गाड़ी की स्टेयरिंग घुमा दिया।
गाड़ी अचानक एक खंभे से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद टिंकू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसके भाई दिनेश और केयर टेकर के चोट आई। राहगीरों ने तुरंत घायलों के परिवार को सूचित किया जिसके बाद दिनेश और केयर टेकर को लुधियाना में निजी अस्पताल भेजे गया। हादसे में टिंकू की भतीजी का बचाव हो गया। जानकारी देते हुए जैनेदर शर्मा के भाभी सोनिया शर्मा ने बताया की जब एक्सीडेंट हुआ तो उनके पति दिनेश शर्मा गाड़ी चला रहे थे व साथ वाली सीट पर देवर जैनेदर शर्मा टिंकु बैठे थे। साथ उनकी बेटी पावनी शर्मा थी।
उन्होंने बताया की देर रात बाबा बालक नाथ से वापिस आते हुए नवांशहर के पास पड़ते मुकंदपुर के पास पहुंचते ही गाड़ी चला रहे उनके पति दिनेश शर्मा को नींद की झपकी आई व सामने से कोई वाहन आने पर पास बैठे जैनेदर शर्मा टिंकु ने गाड़ी का स्टेयरिंग पकड़ कर घुमा दिया। जिससे गाड़ी असंतुलन होकर सीधी एक खंभे से जा टकराई व जिस तरफ़ जैनेदर शर्मा टिंकु बैठे थे उस तरफ़ बेहद बुरी तरह से कार क्षतिग्रस्त हो गई जिससे जैनेदर शर्मा टिंकु की मौत हो गई। मौत व एक्सीडेंट से पूर्व परिवार के साथ बाबा बालक नाथ जाने के दौरान रास्ते में गाड़ी में बैठे जैनेदर शर्मा समाज के विभिन्न मुद्दों को लेकर लाइव थे व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए संदेश दे रहे थे।