गुरदासपुरः पंजाब में पंतगों के त्यौहारी सीजन के नजदीक आते चाइना डोर का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं पुलिस द्वारा चाइना डोर पर नकेल कसने के लगातार प्रयास जारी है। जिसके चलते आज बटाला में ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने वेष बदलकर सरेआम दुकानदार को चाइना डोर के गट्टू सहित काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि वर्दी बदलकर और काली चादर लपेट कर दुकान पर गए और चाइना डोर सहित बाप-बेटे को काबू किया। जिसके बाद घटना स्थल पर काफी हंगामा होना शुरू हो गया।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने घटना की सूचना सबसे पहले गट्टू थाना प्रभारी को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कहा कि दुकानदार के कब्जे से कुछ ही गिनती में चाइना डोर के गट्टू बरामद हुए है। थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें पता है कि काबू किए व्यक्ति जिस होलसेल दुकानदार से चाइन डोर के गट्टू लेकर आते है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हम बटाले में चाइना डोर की बिक्री रोकने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में चाइना डोर के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत अन्य व्यक्तियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।