फिरोजपुरः जिले में आए दिन चोरी की वारदाते सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला जिले के धर्मपुरा मोहल्ले से सामने आया है। जहां इनोवा सवार चोर घर के बाहर खड़ी क्रेटा गाड़ी के टायर लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित अकिंत चंडीगढ़ से फिरोजपुर अपने परिवार को मिलने के लिए आया था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसे परिवार से मिलना महंगा पड़ जाएगा।
दरअसल, उसकी क्रेटा गाड़ी के 3 टायर लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार के मुताबिक, वह चंडीगढ़ में काम करता है और अपने परिवार से मिलने के लिए फिरोजपुर आया था, जब उसने रात को अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर दी, तो सुबह पड़ोसियों ने उसका दरवाजा खटखटाया और बताया कि उनकी गाड़ी के टायर गायब है।
जब उन्होंने जांच की तो क्रेट गाड़ी के तीनों टायर गायब थे, जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो पता चला कि चोर इनोवा गाड़ी में सवार होकर आए थे और करीब 3 से 4 बजे घर के बाहर खड़ी गाड़ी के टायर उतार कर ले गए। चोरी की इस घटना की शिकायत को दे दी है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस एक बार भी घटना स्थल पर जांच करने नहीं पहुंची।
