Himachal Govt
Breaking NewsPunjab News: Fortuner गाड़ी में सवार School मालिक पर हमलावारों ने चलाई...

Punjab News: Fortuner गाड़ी में सवार School मालिक पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला खन्ना से सामने आया है, जहां गढ़ी नहर पुल पर फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर जा रहे स्कूल मालिक पर हमलावारों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना में गाड़ी में सवार स्कूल मालिक की गर्दन पर गोली लगने से वह घायल हो गए। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आई-20 कार में सवार होकर आए हमलावर मौके से फरार हो गए।

हादसे मे घायल स्कूल मालिक की पहचान बलदेव सिंह निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। घटना में घायल हुए बलदेव सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें सेक्टर-32 चंडीगढ़ के सिविल अस्पताल रेफर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह का समराला में एक नामी प्राइवेट स्कूल है। वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में माछीवाड़ा साहिब से समराला आ रहे थे। गढ़ी नहर पुल पर पीछे आ रही आई-20 कार से फायरिंग हुई। फॉर्च्यूनर गाड़ी में पिछली सीट पर बैठे बलदेव सिंह के मोबाइल पर गोली लगने के बाद गर्दन में लगी। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया।

वारदात की सूचना मिलने के बाद एसपी (आई) सौरव जिंदल अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे। माछीवाड़ा साहिब, समराला और सीआईए स्टाफ की टीमें जांच में जुट गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी ने कहा कि घायल बलदेव सिंह के बयान दर्ज करने के बाद एफआईआर होगी और पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग क्यों की गई।

Punjab Fortuner गाड़ी में सवार School मालिक पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, Watch Video

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़:...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना कमेटी की बैठक में तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की अध्यक्षता...

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के बीओ व एक अन्य दलाल को विजिलेंस ने 22 हजार...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार...

Punjab News: पुलिस ने गुम हुए 100 से ज्यादा मोबाइल ट्रेस कर असली मालिकों को सौंपा, देखें वीडियो

पठानकोट: जिले के लोगों को राहत देते हुए पठानकोट पुलिस ने गुम और चोरी हुए 100 से ज्यादा मोबाइल...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़: मनीमाजरा में गन पॉइंट पर होंडा सिटी कार लूटने के...