अमृतसरः अजनाला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिरोमणि अकाली दल (बादल) के पूर्व पार्षद सतपाल सिंह लट्टी के बेटे है। इस घटना को लेकर परिवार को गहरा सदमा लगा। मृतक की पहचान मनदीप सिंह के रूप में हुई है। मनदीप सिंह के असामयिक निधन की खबर से परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और स्थानीय निवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मनदीप सिंह कल देर रात मोटरसाइकिल से अमृतसर से अजनाला की ओर आ रहा था। जब वह अजनाला शहर से कुछ दूरी पर भखा गांव के पास पहुंचे तो उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। छोटे बेटे की अचानक और असामयिक मृत्यु ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। दुख की इस घड़ी में, रिश्तेदार, दोस्त और क्षेत्र के लोग सतपाल सिंह लट्टी और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।