HomePunjabMogaPunjab News: पूर्व पार्षद व समाज सेवी का हुआ निधन, देखें वीडियो

Punjab News: पूर्व पार्षद व समाज सेवी का हुआ निधन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः जिले के पूर्व पार्षद व समाज सेवी वेद प्रीतम सिंह का निधन हो गया। परिजनों ने वेद प्रीतम का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को दान दे दिया। बताया जा रहा हैकि इस शरीर से बरेली मेडिकल कॉलेज के छात्र रिसर्च करेंगे। वहीं उनकी आंखें भी 2 लोगों को रोशनी देंगी।

कहते है कि समाज की सेवा करने वाले कई ऐसे लोग होते है जो जीते जी समाज की सेवा में अपना सब कुछ लगा कर समाज की सेवा करते है ओर जब इस संसार से अलविदा करते है तो अलविदा होने से पहले मरणोपरांत अपने शरीर को भी दान कर देते है ताकि मेडिकल के स्टूडेंट उस शरीर से कई तरह के रिसर्च कर सके और अच्छे डाक्टर बनकर जनता को सेवा कर सके।

वहीं वेद प्रीतम सिंह नगर निगम में कई बार पार्षद बन चुके थे। पार्षद के साथ-साथ उन्होंने शहर वासियों की सेवा की। इस दौरान उन्होंने जिले में डेरा सच्चा सौदा में मुख्य सेवादार के रूप में सेवा की। प्रीतम सिंह ने शुरू में डेरे में लिखकर दे दिया था कि उनकी मृत्यु के बाद पार्थिव शरीर को मेडिकल कालेज में रिसर्च के लिए दिया जाए।

उनका अचानक देहांत हो जाने के बाद आज उनके परिवार की ओर से पार्षद की इच्छा अनुसार उनकी दोनों आंखें दान की गईं जो दो लोगों को नई रोशनी देंगी और उनके पार्थविक शरीर को बरेली के मेडिकल कालेज में दान किया गया। जहां पर बच्चे अपनी मेडिकल की पढ़ाई में इस शरीर से रिसर्च करेंगे। वहीं इस मौके वेद प्रीतम सिंह की बेटियों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -