Punjab Govt
HomeBreaking NewsPunjab News: FlyOver पर ऑटो में हुआ धमाका, लगी भीषण आग, देखें...

Punjab News: FlyOver पर ऑटो में हुआ धमाका, लगी भीषण आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के गिल चौक के पास फ्लाईओवर पर आज सुबह अचानक टैंपू की बैटरी फटने से जोरदार धमाका हो गया। जिसके बाद टैंपू में भीषण आग लग गई। आग लगने से टैंपू पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। टैंपू में आग लगते देख ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह हादसा लुधियाना के गिल चौक ओवरब्रिज पर हुआ। ओवरब्रिज के ऊपर से गुजर रहे एक टैंपू की बैटरी अचानक से फट गई, इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता, टैंपू ने आग पकड़ ली।

सूचना पर पहुंचे दकमल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। टैंपू में आग लगने के बाद ओवरब्रिज पर लंबा जाम लग गया। आसपास के लोगों ने पानी की बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि पूरा टैंपू जलकर राख हो गया। आग से जानी नुकसान से बचाव हो गया। ड्राइवर ने आग लगते ही तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -