.
MohaliPunjab News: Chitkara University में छात्रों का प्रदर्शन, कैंपस में तोड़फोड़; पुलिस...

Punjab News: Chitkara University में छात्रों का प्रदर्शन, कैंपस में तोड़फोड़; पुलिस से भी भिड़े, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः चितकारा यूनिवर्सिटी में देर रात छात्रों द्वारा कथित तौर पर दो छात्राओं के लापता होने की अफवाह को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कैंपस में तोड़फोड़ किए जाने और छात्रों के पुलिस कर्मचारियों से भिड़ने की भी जानकारी सामने आई है, जिसकी सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रही है।

मामला बढ़ता देख पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों तथा यूनिवर्सिटी प्रशासन से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। जिसके बाद डीएसपी सुखदेव सिंह ने मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट की। डीएसपी सुखदेव सिंह ने कहा कि पुलिस के संज्ञान में आया था कि चितकारा यूनिवर्सिटी में दो लड़कियों के लापता होने की बात कह रहे है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी पोस्ट सामने आई थी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय एसएचओ गुरसेवक सिंह, डीएसपी बनूड़ और यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत की तथा उनकी शिकायतें भी ली है। फिलहाल किसी भी छात्र को यह जानकारी नहीं है कि कथित तौर पर कौन-सी दो लड़कियां लापता हैं। किसी छात्रा का नाम या पहचान भी सामने नहीं आई है। प्रथम दृष्टया यह बात एक अफवाह के तौर पर सामने आई है।

उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते पुलिस ने छात्रों से शिकायत ले ली है और पूरे मामले की जांच की जाएगी। प्रत्येक छात्र से जानकारी लेकर सत्यापन किया जाएगा। यदि कोई छात्रा वास्तव में लापता पाई जाती है तो उसकी भी पूरी जांच कर कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों को आश्वस्त करते कहा कि यूनिवर्सिटी में स्थिति शांतिपूर्ण है और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। किसी को डरने या चिंता करने की जरूरत नहीं है। पुलिस मौके पर मौजूद है और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

आपको बता दें इससे पहले पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में झगड़े के दौरान 20 साल के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या हो गई थी। ये मामला काफी चर्चा में रहा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: मेडिकल स्टोर से चोर शटर तोड़ नकदी और इन्वर्टर लेकर फरार, देखें Live

जालंधरः बस्ती शेख चौक में रामा मेडिकल स्टोर में...

Canada में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

मॉन्ट्रियलः कनाडा में मॉन्ट्रियल शहर के दक्षिण-पूर्व में शनिवार...

Bigg Boss 20: सलमान खान ने लगाई Rhiti Tiwari की क्लास, घरवालों के सामने सुनाई खरी-खोटी

मनोरंजन: बिग बॉस 20 इन दिनों खूब सुर्खियों में...

Jalandhar News: मेडिकल स्टोर से चोर शटर तोड़ नकदी और इन्वर्टर लेकर फरार, देखें Live

जालंधरः बस्ती शेख चौक में रामा मेडिकल स्टोर में एक चोरी की घटना सामने आई है। जिसमें चोर एक...

मन की बात में PM Modi ने सर्जिकल एयरस्ट्राइक का किया जिक्र, बोले – ‘एक नया उदाहरण पेश किया था’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम का आज 138वां एपिसोड होस्ट किया। इस एपिसोड में...

Canada में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

मॉन्ट्रियलः कनाडा में मॉन्ट्रियल शहर के दक्षिण-पूर्व में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार...

Bigg Boss 20: सलमान खान ने लगाई Rhiti Tiwari की क्लास, घरवालों के सामने सुनाई खरी-खोटी

मनोरंजन: बिग बॉस 20 इन दिनों खूब सुर्खियों में बना है। शो में कंटेंस्टेंट्स के बीच की तकरार फैंस...