.
Nationalमन की बात में PM Modi ने सर्जिकल एयरस्ट्राइक का किया जिक्र,...

मन की बात में PM Modi ने सर्जिकल एयरस्ट्राइक का किया जिक्र, बोले – ‘एक नया उदाहरण पेश किया था’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम का आज 138वां एपिसोड होस्ट किया। इस एपिसोड में उन्होंने देश के लोगों को कई अहम संदेश दिए। इसके साथ ही 138वें एपिसोड में पीएम ने सबसे पहले सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले 28-29 सितंबर 2016 को भारत की सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

आतंकवाद विरोधी नीति का पेश किया नया उदाहरण

पीएम मोदी ने कहा कि एलओसी के उस पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जैसे आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की है वो देखकर दुनिया हैरान रह गई थी। सर्जिकल स्ट्राइक ने डंके की चोट पर पूरी दुनिया के सामने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का नया उदाहरण पेश किया था।

बीते एक साल में बालाकोट की एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने यह साफ कर दिया है कि यदि आतंकवादी भारत के ऊपर आंख भी उठाएंगे तो उनको करारा जवाब दिया जाएगा। वहीं आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लेकर चल रहा है। इसके नतीजे भी हम लगातार देख रहे हैं।

जनगणना का पहला चरण हुआ पूरा

इसके अलावा पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण पूरा हो गया है। 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। उत्तराखंड में जनगणना की शुरुआत चमोली के माणा गांव से हुई थी। माणा को देश का पहला गांव कहते हैं। जनगणा हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है। मैंने 15 अगस्त को भी सभी देशवासियों को यह कहा था कि इसके लिए अपना समय जरुर निकालें।

मोढेरा मंदिर का किया जिक्र

पीएम मोदी ने मन की बात में मोढेरा मंदिर का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि 1026 ईसवी में जब गजनी के द्वारा सोमनाथ का विध्वसं हुआ था तो उसी साल गुजरात के ही मोढेरा में प्रसिद्ध सूर्य मंदिर पर भी हमला हुआ था मंदिर को तोड़ा गया था। मोढेरा मंदिर विध्वंश को भी इसी साल एक हजार साल हो गए हैँ। 1025 में इस मंदिर का निर्माण राजा भीमदेव ने करवाया था। ऐसे में मोढेरा भी आज न सिर्फ सूर्य मंदिर के लिए जाना जाता है बल्कि गुजरात का ये गांव देश का पहला सूर्य ग्राम सोलर विलेज भी बन गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मां के सामने मासूम को स्कॉर्पियो ने कुचला, CCTV में कैद हुआ हादसा

जालोरः राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर से दिल...

Bar में अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा (SAPS) के मुताबिक...

Gemini में मिलेगा नया फीचर, अब Google Vids में फ्री वीडियो एडिट कर पाएंगे User

टेक्नोलॉजी: AI अब सिर्फ मैसेज और फोटोज तक ही...

LPU रेप मामलाः हाईवे जाम, मैनेजमेंट और छात्रों में चल रही मीटिंग, देखें वीडियो

जालंधरः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों द्वारा रेप केस...

Punjab News: मुख्यमंत्री के आवास पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार शोध समिति की बैठक शुरू, देखें वीडियो

मोहालीः चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के आवास पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार शोध समिति की बैठक शुरू हो गई...

मां के सामने मासूम को स्कॉर्पियो ने कुचला, CCTV में कैद हुआ हादसा

जालोरः राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। दुकान के बाहर...

Bar में अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा (SAPS) के मुताबिक ये गोलीबारी शनिवार रात करीब 9:30 बजे गौतेंग प्रांत के...

Gemini में मिलेगा नया फीचर, अब Google Vids में फ्री वीडियो एडिट कर पाएंगे User

टेक्नोलॉजी: AI अब सिर्फ मैसेज और फोटोज तक ही नहीं रह गया है। गूगल ने अब ने वीडियो क्रिएशन...