Punjab Govt
HomePunjabMogaPunjab News: CM Mann ने जल आपूर्ति और सीवरेज परियोजना को लेकर...

Punjab News: CM Mann ने जल आपूर्ति और सीवरेज परियोजना को लेकर शहरवासियों को दिया 119.16 करोड़ रुपये का तोहफा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अबोहरः शहर के निवासियों को बड़ी सौगात देते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज जल आपूर्ति और सीवरेज परियोजना जनता को समर्पित की। सीएम मान ने कहा कि इस परियोजन से शहरवासियों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि 119.16 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर के 1.5 लाख से अधिक निवासियों को स्वच्छ और सतत जल आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि 3.50 एमजीडी क्षमता वाली स्वचालित जल आपूर्ति परियोजना लोगों को नहरी जल की आपूर्ति करेगी। सीएम मान ने कहा कि ये परियोजनाएं शहरवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इससे शहर के बुनियादी ढांचे के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अबोहर निवासियों को उच्च-गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता जताई।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर शहर के नागरिकों को बुनियादी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 27.06 करोड़ रुपये की लागत वाली जल आपूर्ति परियोजना अबोहर शहर की 100 प्रतिशत आबादी की जल आवश्यकताओं को पूरा करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि 92.10 करोड़ रुपये की लागत वाली सीवरेज परियोजना 100 प्रतिशत जनसंख्या को लाभान्वित करेगी। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि ये परियोजनाएं पूरे सीमावर्ती क्षेत्र, विशेष रूप से अबोहर में, प्रगति और खुशहाली लाने में सहायक साबित होंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -