- Advertisement -
HomePunjabMogaPunjab News: करियाना व्यापारी को गोली मारने की CCTV फुटेज आई सामने

Punjab News: करियाना व्यापारी को गोली मारने की CCTV फुटेज आई सामने

मोगाः जिले के गांधी रोड पर बुधवार देर रात को करियाना व्यापारी पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। इस घटना में व्यापारी गोली लगने से घायल हो गया। हालांकि इस घटना में पुलिस ने आरोपी को 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी द्वारा फायरिंग करने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि जिसमें आरोपी ने मुंह ढका हुआ है और वह सीधा व्यापारी पर फायरिंग कर रहा है। गिरफ्तार किया गया आरोपी सुखजिंदर सिंह कस्बा धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव इज्जत वाला का रहने वाला है।

आरोपी सुखजिंदर सिंह द्वारा ही गोलियां चलाकर करियाना व्यापारी सुरिंदर कुमार को घायल किया गया था। पुलिस ने उसके कब्जे एक रिवॉल्वर 32 बोर और 2 कारतूस, थार नंबर पीबी 76 सी 2613 और आई फोन बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द सुखजिंदर सिंह के दूसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी डी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी पर पहले भी नशा तस्करी का मामला थाना धर्मकोट में दर्ज है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page