Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: नहर किनारे नौजवान का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद

Punjab News: नहर किनारे नौजवान का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जगराओं के गांव अखाड़ा में नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान हरमनदीप सिंह निवासी गांव अखाड़ा के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, युवक का शव गांव अखाड़ा से काउंके कलां जाने वाली लिंक रोड पर नहर किनारे बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि हरमनदीप सिंह कुछ दिनों बाद विदेश जाने की तैयारी में था। वह शुक्रवार को ट्रैवल एजेंट को पैसे देकर आया था। परिवार के अनुसार, हरमन सिंह गेहूं के सीजन में मंडी में पल्लेदारी का काम करता था।

शुक्रवार से वह घर नहीं लौटा था, जिस पर परिवार ने सोचा कि काम अधिक होने के कारण वह मंडी में ही रुक गया होगा। शनिवार को हरमनदीप का शव मिलने के बाद परिवार सदमे में है। परिजनों ने पुलिस के सामने आशंका जताई है कि उनके बेटे की मौत किसी जहरीले जानवर के काटने से हुई है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने का आग्रह किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -