Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: देर रात 8 बजे होगा Black Out, देखें वीडियो

Punjab News: देर रात 8 बजे होगा Black Out, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार द्वारा लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं कल देर रात देश भर में गृह मंत्रालय द्वारा मॉक ड्रिल को लेकर आदेश जारी किए गए है। जिसके चलते पंजाब में भी मॉक ड्रिल को लेकर कल सायरन बजाए जाएगे और रात को ब्लैक आउट होगा।

मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बताया कि गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक कल शहर में 4 बजे मॉक ड्रिल की जाएंगी। इसके बाद रात 8:00 बजे से लेकर 8:30 बजे तक ब्लैक आउट होगा। मॉक ड्रिल में फायर सेफ्टी और रेस्क्यू ऑपरेशन शामिल होगा। इस रिहेसर में अलग-अलग विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

जिसमें अस्पताल, मॉल, एम्बुलेंस, पुलिस, नगर निगम के अधिकारी, स्टूडेंट्स सहित अन्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में यह रिहर्सल की जाएगी। इस मॉक ड्रिल में दिखाया जाएगा कि अगर किसी बिल्डिंग में आग लग जाती है तो उसे कैसे बचाया जा सकता है, इसके बाद उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाने के बारे में बताया जाएगा। ब्लैकआउट के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि वह घरों में ही मौजूद रहे। इस इस दौरान वाहन चालक अपनी गाड़ियों को बंद करके सड़क किनारे खड़े हो जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -