Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarPunjab News: फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाइक सवार, देखें वीडियो

Punjab News: फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाइक सवार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के भंडारी पुल पर भीषण हादसा होने की घटना सामने आई है। दरअसल, फ्लाईओवर पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब रोजाना की तरह काम से छुट्टी करके जा रहा एक बाइक सवार व्यक्ति फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भंडारी पुल फ्लाईओवर से एक व्यक्ति नीचे गिर गया है, जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच करने पर घायल व्यक्ति की पहचान सोनूपाल शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति अमृतसर के नैय्यर अस्पताल में ड्यूटी करता हैं।

बीते दिन भी वह ड्यूटी करके जब वह घर जा रहा था, तो भंडारी पुल फ्लाईओवर पर उसकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह फ्लाई ओवर के डिवाइडर से टकरा गया और फ्लाई ओवर से नीचे गिर गया। इस घटना में शख्स को गंभीर चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए नैय्यर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -