Himachal Govt
Tarn TaranPunjab News: Khurana World दुकान पर फायरिंग करके बाइक सवार फरार, देखें...

Punjab News: Khurana World दुकान पर फायरिंग करके बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः जिले के हलका खडूर साहिब के कस्बा फतियाबाद में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां खुराना शोरूम पर मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश युवक फायरिंग करके फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना के बाद कारोबारियों में दहशत का माहौल है। खास बात यह है कि कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर कुछ दिन पहले ही पुलिस द्वारा दुकानदारों के साथ बैठक की गई थी, लेकिन इसके बावजूद फायरिंग की घटना सामने आने से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

फायरिंग करने वाले मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। वहीं, दहशत के माहौल के चलते शोरूम का दुकानदार कैमरे के सामने आने से बचता नजर आया। फिलहाल, दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना के बाद फतियाबाद के कारोबारियों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मीडिया से जानकारी साझा करते हुए डीएसपी गोइंदवाल हरिंदर सिंह ने बताया कि दुकानदार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक फायर करके घटना स्थल से फरार हो गए। दीवार पर गोली का निशान मिला है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही फायरिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हर खेत तक पानी की राह पर हरोली, सिंचाई ढांचे को मिल रही नई रफ्तार

215 करोड़ की 6 सिंचाई योजनाओं पर काम जारी,...

CBSE स्कूलों के लिए ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवन रंग योजना तय

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में...

आवास्थी कॉलेज ऑफ लॉ में HPU की निरीक्षण टीम ने किया शैक्षणिक निरीक्षण

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला की निरीक्षण टीम द्वारा...

अमन अरोड़ा ने पंजाब-शारजाह व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए निर्यात पर दिया जोर

चंडीगढ़/शारजाह: पंजाब की यू.ए.ई. निवेश पहुंच को अगले चरण...

ऊना बस स्टैंड पर HRTC चालक से मारपीट, मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: ऊना बस स्टैंड में हिमाचल पथ परिवहन...

हर खेत तक पानी की राह पर हरोली, सिंचाई ढांचे को मिल रही नई रफ्तार

215 करोड़ की 6 सिंचाई योजनाओं पर काम जारी, 128 करोड़ की 5 नई योजनाएं भी प्रस्तावित ऊना,सुशील पंडित: कभी हरोली...

CBSE स्कूलों के लिए ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवन रंग योजना तय

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सीबीएसई...

आवास्थी कॉलेज ऑफ लॉ में HPU की निरीक्षण टीम ने किया शैक्षणिक निरीक्षण

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला की निरीक्षण टीम द्वारा आज आवास्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ का शैक्षणिक सत्र 2026-27...

अमन अरोड़ा ने पंजाब-शारजाह व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए निर्यात पर दिया जोर

चंडीगढ़/शारजाह: पंजाब की यू.ए.ई. निवेश पहुंच को अगले चरण में ले जाते हुए राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री...