Himachal Govt
Tarn TaranPunjab News: 37 सेकेंड में 83 बार चाकुओं से वार कर जीजा...

Punjab News: 37 सेकेंड में 83 बार चाकुओं से वार कर जीजा का किया कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एक महीने पहले हुई थी Love Marriage

तरनतारनः बस अड्डे के बाहर प्रेम विवाह से नाराज 2 सालों ने अपने जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, गांव कढगिल निवासी जगजीत सिंह डीजे का काम करता था। गांव कद्दगिल निवासी 25 वर्षीय जगजीत सिंह उर्फ जग्गा को तरनतारन बस अड्डे के बाहर उसके साले जसप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह ने घेर लिया। जहां दोनों सालों ने चाकुओं से गोदकर जीजा का बेरहमी से कत्ल कर दिया। दोनों सालों ने उसे बस अड्डे के बाहर रोककर चाकू से 37 सेकेंड तक 83 वार किए। इस दौरान उसकी आंखें तक फोड़ दी गईं। मौके पर खून बिखर गया।

घटना के बाद एक आरोपी को राहगीरों ने मौके पर पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि दोनों आरोपी लगातार चाकू से वार करते रहे और पास खड़े लोग पूरी घटना देखते रहे। चाकू से हमले का 37 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मृतक के पिता तरसेम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा डीजे का काम करता था और अधिकतर अपने ननिहाल गांव नौरंगाबाद में रहता था। इसी दौरान उसका गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवती के स्वजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसके बावजूद दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर विवाह कर लिया और करीब एक महीने तक बाहर रहे।

परिवार के अनुसार, करीब 4 दिन पहले ही जग्गा अपनी पत्नी के साथ घर लौटा था। रविवार को उसकी सास बेटी से मिलने गांव कद्दगिल आई थी। जग्गा दोपहर करीब 11:40 बजे अपनी सास को मोटरसाइकिल पर बस अड्डे छोड़ने गया था। सास को छोड़कर लौटते समय दोपहर करीब 12:02 बजे बस अड्डे के बाहर उसके साले दोनों भाइयों ने उसे घेर लिया। दोनों के हाथों में चाकू थे। हमले के दौरान जग्गे की मोटरसाइकिल फुटपाथ पर गिर गई और आरोपितों ने उसे सड़क पर गिराकर हमला शुरू कर दिया। चेहरे पर लगातार चाकू से वार किए जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और थाना सिटी पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्नी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

तिरंगे के अपमान पर भड़के रिजिजू, बोले- तुम्हें बहुत महंगा पड़ेगा

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को...

Jalandhar News: SHO जयइंद्र पर गिरी गाज, किया लाइन हाजिर

जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ पर...

मासूम के यौन शोषण के आरोप में Cab Driver गिरफ्तार, Mobile में मिले कई बच्चों के VIDEO

नई दिल्लीः दिल्ली के बवाना क्षेत्र स्थित एक निजी...

भीषण हादसाः तेज रफ्तार Thar पलटने से 4 दोस्तों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

हापुड़ः उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे...

तिरंगे के अपमान पर भड़के रिजिजू, बोले- तुम्हें बहुत महंगा पड़ेगा

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में प्रदर्शन के दौरान भारतीय...

Jalandhar News: SHO जयइंद्र पर गिरी गाज, किया लाइन हाजिर

जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ पर पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने एक्शन लिया है। पुलिस कमिशनर...

मासूम के यौन शोषण के आरोप में Cab Driver गिरफ्तार, Mobile में मिले कई बच्चों के VIDEO

नई दिल्लीः दिल्ली के बवाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की तीन वर्षीय नर्सरी की छात्रा के साथ कथित...

Nepal Tragedy: बाढ़ में डूबे Bank से मिला खजाना, 50 करोड़ का सोना, कई बक्सों में कैश और चांदी बरामद, देखें वीडियो

नुवाकोटः नेपाल में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। बाढ़ का पानी...