Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: 2 साल की भतीजी को अगवा करने वाली चाची गिरफ्तार,...

Punjab News: 2 साल की भतीजी को अगवा करने वाली चाची गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घर से चुराकर पार्क में छोड़ गई थी सगी चाची

लुधियानाः चाची द्वारा सगी भतीजी को अगवा करके पार्क में छोड़ने के मामले ने नया मोड़ लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटों में आरोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया है। चाची ने बच्ची को क्यों चुराया अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाकर आगामी जांच शुरू कर दी है।


बता दें, बच्ची के पिता जतिंदरपाल सिंह ने बताया था कि उनका बच्चा वीरवार को करीब ढ़ाई बजे घर से लापता हो गया था। घटना के बाद काफी ढूंढने पर जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिं चैक की गई जहां बच्ची की चाची बच्ची को अगवा करके ले जा रही थी। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचित किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ ही देर में बच्ची को पार्क से बरामद कर लिया था।

पिता जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने और एसएचओ ने काफी साथ दिया। जिसके बाद देर शाम बच्चा पार्क से पुलिस को मिला है। फिलहाल चाची ने बच्ची को क्यों चुराया इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -