गुरदासपुरः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज जिला गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां अजनाला रोड़ पर बाइक सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों ने दस्तूर-ए-दस्तार की दुकान चला दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं एक गोली दुकान के शीशे पर लगी है। इस घटना को लेकर दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएचओ प्रभजोत सिंह द्वारा दुकान मालिक सिमरनजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह के बयान दर्ज किए जा रहे है। पुलिस का कहना हैकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पीड़ित दुकानदार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।