Girl in a jacket
HomePunjabFazilkaPunjab News: 3 गुरुद्वारों में चोरी और बेअदबी को लेकर गरमाया माहौल,...

Punjab News: 3 गुरुद्वारों में चोरी और बेअदबी को लेकर गरमाया माहौल, किया Highway जाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्का: गांव घुबाया, हीरे वाला और ज्वाले वाला के श्री गुरुद्वारा साहिब से गोलक लेकर चोर फरार हो गए। वहीं इस मामले को लेकर माहौल गरमा गया है। आज शिरोमणि पंथ अकाली दशमेश तरना दल ने पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों को अभी तक न पकड़े जाने के रोष में चलते घुबाया पुलिस चौकी के बाहर फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे जाम कर दिया गया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पुलिस सुनवाई नहीं करेगी प्रदर्शन जारी रहेगा।

वहीं जत्थेदार छिंदर सिंह और सेवादार सुरजीत सिंह ने बताया कि गांव घुबाया, हीरे वाला और ज्वाले वाला के श्री गुरुद्वारा साहिब में एक रात में चोरों ने जूते पहनकर इन तीनों गुरुद्वारा साहब में दाखिल होकर बेअदबी की। वहीं वह इन गुरुद्वारा साहिब की गोलके उठाकर ले गए। इसे लेकर उनके द्वारा पुलिस प्रशासन से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। चोर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसे लेकर उनमें रोष पाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले भी उनके द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान उन्हें भरोसा दिया गया था कि जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं आज काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। उधर घुबाया चौकी इंचार्ज बलकार सिंह से जब इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि श्री गुरुद्वारा साहिब में हुई चोरी के मामले में उनके द्वारा मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -