Himachal Govt
AmritsarPunjab News: ASI पर फायरिंग, सिर में लगी गोली; गंभीर हालत में...

Punjab News: ASI पर फायरिंग, सिर में लगी गोली; गंभीर हालत में खुद पहुंचा थाने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पुलिस के एक ASI पर फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस लाइन में ड्यूटी पूरी करने के बाद ASI जसवंत सिंह मोटरसाइकिल पर अजनाला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान भल्ला पिंड के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। गोली ASI के सिर में लगी, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खुद मोटरसाइकिल चलाकर थाना अजनाला पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक घटना थाना राजासांसी के क्षेत्र में हुई। एएसआई जसवंत सिंह अमृतसर पुलिस लाइन में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद मोटरसाइकिल से अजनाला जा रहे थे। भल्ला पिंड के पास अज्ञात व्यक्ति ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके सिर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हैरानी की बात यह है कि सिर में गोली लगने के बावजूद ASI जसवंत सिंह खुद मोटरसाइकिल चलाकर थाना अजनाला पहुंचे। जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले को लेकर इंस्पेक्टर गुरप्रीत ने बताया कि पुलिस की ओर से जांच की जा रही है और फायरिंग करने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है। वहीं, घायल पुलिस मुलाजिम की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

जेल के बंद पूर्व सांसद के फोन से दर्जनों पॉर्न वीडियो बरामद

पूर्व PM और केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी का भतीजा है...

एक्शन मोड में नगर निगम, 6 इमारतों को किया सील, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर में सुनियोजित एवं व्यवस्थित शहरी विकास सुनिश्चित...

सेक्टर-52 में पंप पर फायरिंग मामले में आया नया मोड़, परिवार ने किया खुलासा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर-52 स्थित इंडियन ऑयल करन फिलिंग प्वाइंट पर...

Punjabi Influencer Manjit Kaur की मौत से पहले का वीडियो आया सामने, किया खुलासा

चंडीगढ़ः पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर का मौत से पहले...

Punjab News: अकाली-बीजेपी गठबंधन पर भूंदड़ का बयान, राज्य की भलाई के लिए ये फायदेमंद, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह...

जेल के बंद पूर्व सांसद के फोन से दर्जनों पॉर्न वीडियो बरामद

पूर्व PM और केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी का भतीजा है रेवन्ना बेंगलुरुः बलात्कार और ब्लेकमेल मामले में उम्रकैद की सजा काट...

एक्शन मोड में नगर निगम, 6 इमारतों को किया सील, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर में सुनियोजित एवं व्यवस्थित शहरी विकास सुनिश्चित करने की दिशा में पंचकूला नगर निगम ने अवैध निर्माण...

सेक्टर-52 में पंप पर फायरिंग मामले में आया नया मोड़, परिवार ने किया खुलासा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर-52 स्थित इंडियन ऑयल करन फिलिंग प्वाइंट पर शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे खरड़ सीआईए टीम और एंडेवर...

Punjabi Influencer Manjit Kaur की मौत से पहले का वीडियो आया सामने, किया खुलासा

चंडीगढ़ः पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर का मौत से पहले का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, मनजीत कौर की...