.
AmritsarPunjab News: आर्मी का खुलासा, Golden Temple पर पाक ने दागीं थी...

Punjab News: आर्मी का खुलासा, Golden Temple पर पाक ने दागीं थी ड्रोन-मिसाइलें, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः भारत के हमले से बदहवास पाकिस्तान ने गोल्डन टेंपल को निशाना बनाने की कोशिश की जिसे इंडियन एयर डिफेंस और L 70 ने धराशाई कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर के 3 दिन तक जब पाक आर्मी कैंट और एयरबेस को टारगेट नहीं कर पाई तो गोल्डन टेंपल की तरफ मिसाइलें दागने लगे। हालांकि सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने उनकी मिसाइलों को आसमान में ही न्यूट्रलाइज कर हमला विफल कर दिया। इसका खुलासा पंजाब में तैनात सेना के एयर डिफेंडर्स ने किया है। सेना के अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि नाकाम होने के बाद पाक आर्मी सिविलियंस को टारगेट करने लगी थी।

हालांकि 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान में सीजफायर हो चुका है। जिसके बाद दोनों तरफ से हमलों की कोई खबर नहीं है। सिविलियन एरिया के साथ हम ये देखकर हैरान रह गए कि पाक आर्मी अमृतसर में गोल्डन टेंपल को टारगेट कर रही है। उन्होंने गोल्डन टेंपल की तरफ एयर टू सरफेस और सरफेस टू सरफेस वाली 2 तरह की मिसाइलें दागीं। इसके अलावा ड्रोन अटैक की भी कोशिश की। हालांकि सभी जानते हैं कि गोल्डन टेंपल सिर्फ अमृतसर नहीं बल्कि पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इसलिए हम पहले से इसकी प्रोटेक्शन के लिए रेडी थे। हमने उनके सारे हमले नाकाम कर दिए।

पंजाब के एयर डिफेंडर्स टीम में शामिल सैन्य अधिकारी ने कहा कि 7 मई 2025 को हमने पाकिस्तान व पाक के कब्जे वाले कश्मीर में चयनित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद साफ था कि पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करेगा। जिसमें वे मिलिट्री ठिकानों को टारगेट करेगा। हम इसके लिए तैयार थे। हमारे पास कई तरह के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम तैयार था। सैन्य अधिकारी ने कहा कि एयरस्ट्राइक के बाद 3 दिन तक पाक आर्मी ने हमारे मिलिट्री कैंट और एयरफोर्स स्टेशन को टारगेट करने की कोशिश की। हम उनके हर हमले को विफल करते गए। जब पाक आर्मी को सफलता नहीं मिली तो उन्होंने ड्रोन और रॉकेट से सिविलियन एरिया पर हमला शुरू कर दिया।

सैन्य अधिकारी ने कहा कि पाक का रिस्पांस या हमले जैसे भी हों, वे हमारे सुरक्षा कवच को नहीं भेद सकते। हम इस सुरक्षा दीवार को और मजबूत कर रहे हैं। हमने बहुत सटीकता से तैयार की है। हमारा एयर डिफेंस सिस्टम ऐसा है कि चाहे कोई भी मिसाइल दागी जाए, किसी न किसी तरह से हम उसे इंटरसेप्ट कर मार गिराने में सक्षम हैं। सैन्य अधिकारी ने कहा कि हमने पाकिस्तान की सभी एयर रेड्स को पूरी तरह से नाकाम कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी बहुत मदद मिली। हमारी तैयारी का अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि हमारे एयरबेस वेपन और आर्मी का सिर्फ 10% आर्म्स ही खर्च हुए। हमने तो ड्रोन और माइक्रो ड्रोन्स गिराए हैं, वे सभी तुर्किये के बने हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बीमारी के चलते टीवी से दूर हुई Dipika Kakkar, छलका दर्द, बोली – ‘डेली सॉप नहीं कर सकती’

मनोरंजन: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी समय से टीवी...

Meharchand Polytechnic College में हिंदी सप्ताह का हुआ सफल समापन

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में दयानंद चेतना मंच...

जमुई कांडः मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, दूसरे आरोपी का टूटा पैर, देखें वीडियो

पटनाः जमुई बदसलूकी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

Jalandhar News: सो रहे परिवार पर गिरी छत, बाप-बेटे सहित 3 घायल, बच्चे की हालत गंभीर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: ढन्न मोहल्ले ग्राउंड के नजदीक पुराने मकान...

बीमारी के चलते टीवी से दूर हुई Dipika Kakkar, छलका दर्द, बोली – ‘डेली सॉप नहीं कर सकती’

मनोरंजन: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं। 2025 में एक्ट्रेस को स्टेज...

Meharchand Polytechnic College में हिंदी सप्ताह का हुआ सफल समापन

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में दयानंद चेतना मंच के द्वारा हिंदी सप्ताह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।...

किसान और पुलिस हुए आमने-सामने, दागे आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का किया इस्तेमाल, देखें वीडियो

कुरुक्षेत्र: शाहाबाद अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर किसानों द्वारा आज प्रदर्शन...

जमुई कांडः मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, दूसरे आरोपी का टूटा पैर, देखें वीडियो

पटनाः जमुई बदसलूकी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन...