मोगाः पंजाब में युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं गांव दौल्लेवाल में पंचायती जमीन पर कब्जा करने के मामले में पुलिस और बीडीपीओ द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान सरकारी जमीन पर कब्जे करने वाले 4 घरों में बुलडोजर चलाया गया। एसएसपी अजय गांधी और बीडीपीओ कृष्ण सिंह ने बताया कि पंचायती जमीन पर कब्जा करने को लेकर यह कार्रवाई की गई।
बीडीपीओ ने कहा कि पुलिस की मदद से गांव दौल्लेवाला में पंचायती जमीन पर कब्जा करने को लेकर 4 घरों पर पीला पंजा चलाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि जब इन लोगों की जांच की गई तो जांच में पाया गया कि इन चारों घरों के मालिकों पर तस्करी के कई मामले दर्ज है। आज इस कार्रवाई में हमारी ओर से प्रशासन को सिक्योरिटी दी गई थी ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो सके।