फगवाड़ाः शहर के बीडीपीओ दफ्तर में ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को लेकर आज चुनाव करवाए गए। जहां चुनाव को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। इस चुनाव में आप पार्टी ने कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल पर धांधली के आरोप लगाए है। वहीं आप पार्टी द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। इस चुनाव में आजाद खड़े सुरिंदर पाल सिंह और कांग्रेस से निशा रानी वाइस चेयरमैन ने चुनाव में जीत हासिल की। कांग्रेस विधायक बलविंदर धालीवाल ने कहा कि इस चुनाव में सुरिंदर पाल को बसपा, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस की ओर से समर्थन दिया गया था और उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की।
इस दौरान उन्होंने लोगों का आभार व्यक्त किया। आप पार्टी ने आरोप लगाए है कि कांग्रेस विधायक ने वोटों में धांधली की है। वहीं प्रशासन द्वारा समिति मेंबर को गेट से बाहर रखा गया और गेट को बंद कर दिया गया। जिसके बाद भारी हंगामा होने के बाद आप पार्टी द्वारा कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए बीडीपीओ ने बताया कि इस चुनाव में सुरिंदर को 12 वोट हासिल हुई और आप पार्टी से अजय कुमार को 9 वोट हासिल हुई। ऐसे में इस ब्लॉक समिति चेयरमैन का चुनाव में आजाद चुनाव लड़ रहे सुरिंदर पाल ने जीत हासिल की है। वहीं वाइस चेयरमैन के चुनाव में कांग्रेस से निशा रानी और आप पार्टी से जसपाल सिंह में से निशा रानी ने जीत हासिल की। ऐसे में अब फगवाड़ा से विधायक भी कांग्रेस से है और वाइस चेयरमैन भी कांग्रेस से ही है।
वहीं आजाद चुनाव में जीत हासिल करने वाले सुरिंदर पाल को भी कांग्रेस का समर्थन मिला है। आप पार्टी के उम्मीदवार ने बीडीपीओ पत्र लिख चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए दोबारा से चुनाव करवाने की अपील की है। उन्होंने पत्र लिखकर आरोप लगाए है कि कांग्रेस के विधायक बलविंदर धालीवा ने अपने पद का नाजायज फायदा उठाते लेते हुए नियमों की उल्लंघना करते हुए गलत वोट डलवाई है। ऐसे में आप उम्मीदवार ने दोबारा से चुनाव कवराने की अपील की है।