गुरदासपुर: बटाला के नज़दीकी गांव मू्लियांवाल में आज दिन दिहाड़े 50 साल के एक व्यक्ति की हत्या हो गई। दो युवकों ने घर में घुसकर गोलियां चलाकर घटना को अंजाम दिया। इस घटना को लेकर परिजन डरे हुए हैं और वारदात के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल पाया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
मृतक की पहचान कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। मृतक कुलवंत सिंह के परिवार के सदस्यों और गांव के सरपंच के मुताबिक, कुलवंत सिंह, उसकी पत्नी और बेटी घर पर मौजूद थे। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे दो युवक उनके घर आए और घर में घुसते ही मालिक कुलवंत सिंह पर फ़ायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने घर में घुसकर 5 गोलियां चलाईं और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
घायल हालत में परिजनों और गांव वालों ने कुलवंत सिंह को इलाज के लिए बटाला के अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें डॉक्टर द्वारा उन्हें अमृतसर के अस्पताल रेफ़र किया गया। जहां इलाज के दौरान कुलवंत सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुलवंत सिंह रिक्शा चलाते थे और उनके दो बेटे हैं। जिसमें एक बटाला के बाहर रहता है और दूसरा किसी मामले में जेल में है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।