.
AmritsarPunjab News: 4 नाबालिग सहित 9 गिरफ्तार, पिस्टल और पेट्रोल बम बरामद,...

Punjab News: 4 नाबालिग सहित 9 गिरफ्तार, पिस्टल और पेट्रोल बम बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने एंटी टेरर ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से चल रहे 2 सीमा पार आतंकी मॉड्यूलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 4 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और 4 पेट्रोल बम भी बरामद किए हैं। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि ये मॉड्यूल विदेश में बैठे ISI हैंडलरों के इशारों पर काम कर रहे थे। आरोपियों को सुरक्षा ठिकानों की रेकी करने, अवैध हथियार जमा करने और पंजाब की अमन-शांति को भंग करने के लिए तैयार किया जा रहा था।

जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ कि एक मॉड्यूल ने रेलवे ट्रैक के पास CCTV कैमरे लगाए हुए थे। इन कैमरों से रेलवे और अन्य संवेदनशील गतिविधियों की फुटेज एकत्र कर पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलरों को भेजी जा रही थी। पुलिस का कहना है कि इस साजिश का मकसद राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना और अहम ढांचों को निशाना बनाना था, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री की ऑर्गेनाइज्ड क्राइम और काउंटर टेररिज्म के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले वंश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिससे देसी .32 बोर पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान हरमन उर्फ हम्मू, सुखदेव, अनमोल, एक अन्य युवक और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। इस मॉड्यूल से CCTV कैमरे और अन्य सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार हरमन और सुखदेव पहले भी अवैध हथियारों के मामले में गिरफ्तार हो चुके थे और जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से ISI हैंडलरों के संपर्क में आ गए।

जांच में यह भी सामने आया कि मॉड्यूल को आर्थिक मदद पेटीएम के माध्यम से दी जा रही थी और इसके वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है। इस मामले में थाना मोहकमपुरा, एयरपोर्ट और सी-डिवीजन अमृतसर में विभिन्न एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क, विदेशी फंडिंग, अन्य साथियों और ISI से जुड़े सभी लिंक की गहराई से जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या यह आरोपी किसी अन्य आतंकी साजिश या घटना में भी शामिल रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि पंजाब की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, 20 फीट दूर जाकर गिरी महिला, हालत नाजुक, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना लाडोवाल क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते नूरपुर बेट...

एडीसी ऊना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना इशांत जसवाल की...

हजारों यूजर्स का WhatsApp अचानक हुआ बंद, कंपनी का आया बयान

WhatsApp को लेकर बड़ी पेरशानी वाली बात सामने आ...

LIC कार्यालय में भरे जाएंगे इंश्योरेंस एडवाइज़र के 80 पद – अक्षय शर्मा

ऊना,सुशील पंडित: एलआइसी कार्यालय ऊना और अंब शाखा में 80...

सीएम की हर घोषणा जमीन पर उतारे अधिकारी : सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा

700 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की समीक्षा चंडीगढ़:...

Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, 20 फीट दूर जाकर गिरी महिला, हालत नाजुक, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना लाडोवाल क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते नूरपुर बेट में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रही...

एडीसी ऊना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना इशांत जसवाल की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय में जिला स्तरीय आधार निगरानी...

हजारों यूजर्स का WhatsApp अचानक हुआ बंद, कंपनी का आया बयान

WhatsApp को लेकर बड़ी पेरशानी वाली बात सामने आ रही है। जहां, भारत समेत कई देशों में WhatsApp यूजर्सों...

LIC कार्यालय में भरे जाएंगे इंश्योरेंस एडवाइज़र के 80 पद – अक्षय शर्मा

ऊना,सुशील पंडित: एलआइसी कार्यालय ऊना और अंब शाखा में 80 पद इंश्योरेंस एडवाइजर के भरे जाएंगे। इन पदों के लिए...