होशियारपुरः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा आयोजित की जा रही 8वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आज पहले दिन सुबह बच्चों में परीक्षा का उत्साह देखने को मिला। हालांकि परीक्षा का समय सुबह 11 बजे शुरू होने का था, लेकिन परीक्षा देने के लिए स्टूडेंट्स सुबह 9 बजे से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे।
आज पहली परीक्षा 8वीं कक्षा के लिए अंग्रेजी विषय की और 12वीं कक्षा के लिए गृह विज्ञान विषय की हो रही है। परीक्षाओं का समुचित आयोजन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा किया गया है। निष्पक्ष और सुगठित आयोजन के लिए इस बार भी सभी स्कूलों के छात्र अपने स्कूल की बजाय दूसरे स्कूलों में जाकर बोर्ड परीक्षाओं में भाग ले रहे हैं। परीक्षा के लिए सुरक्षा प्रबंध पहले ही तैनात किया गया।
परीक्षा केंद्रों के सुपरिडेंटेंड और निरीक्षक एक दिन पहले ही अपनी ड्यूटी संभाल चुके हैं। उल्लेखनीय है कि 8वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं, जबकि 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी। ये सभी परीक्षाएं अप्रैल के पहले हफ्ते तक जारी रहेंगी।