लुधियाना: शहर के ताजपुर रोड पर स्थित बहादुर कालोनी से एक दुखद खबर सामने आई है। जिसमे 6 वर्षीय बच्चे की कुत्ते के नोचने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान आदित्य के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार बच्चे की मां फैक्ट्री में सफाई का काम कर रही थी।
Punjab News: कुत्ते के नोचने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, देखेंं वीडियोhttps://t.co/w6mvAbspUo#Sikandar #Vadivelu #AamirKhan pic.twitter.com/DAmS8yx70Z
— Encounter India (@Encounter_India) March 31, 2025
आदित्य गली में खेल रहा था जिसे देख आवारा कुत्ते ने उसे झपट लिया। बच्चे के चीखने की आवाज सुन लोग इक्ट्ठे हो गए। बच्चे की छाती और दोनों लातो पर कुत्ता काट रहा था। लोगों ने कुत्ते को डंडे मारकर मौके से भगाया। खून से लथपथ बच्चे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।
आदित्य दूसरी कक्षा में पढ़ता था और उसके तीन भाई है। इस घटना से इलाके मे दहशत का माहौल है। लोग अपने बच्चो की सुरक्षा को लेकर परेशान है। आए दिन कुत्ते किसी न किसी को शिकार बना रहे है। यदि प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो पता नहीं कितने लोग कुतो की खुराक बनेंगे।
