Punjab Govt
HomePunjabFirozpurPunjab News: 4.225 किलो हेरोइन और 1.97 लाख की ड्रग मनी सहित...

Punjab News: 4.225 किलो हेरोइन और 1.97 लाख की ड्रग मनी सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः पाकिस्तान की नापाक हरकतें भारत के खिलाफ अभी भी जारी हैं। ड्रोन के जरिए लगातार भारत में करोड़ों रुपये की हेरोइन भेजी जा रही है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 4 नशा तस्करों को 22 करोड़ रुपये कीमत की 4 किलो 225 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 97,500 रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया। ये तस्कर सीमा पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवा कर भारत के अलग-अलग शहरों में सप्लाई कर रहे थे।

पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि फिरोजपुर सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि सीमा पार से नशा तस्कर ड्रोन के जरिए भारत में हेरोइन की सप्लाई कर रहे हैं। इसके तहत नाकाबंदी कर चार नशा तस्करों को एक कार सहित गिरफ्तार किया गया है। तलाशी में उनके पास से 22 करोड़ रुपये कीमत की 4 किलो 225 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 97,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। पकड़े गए नशा तस्करों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

उनकी पहचान स्वर्ण सिंह, गुरवंत सिंह, संदीप सिंह और मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिनमें से तीन फिरोजपुर जिले के निवासी हैं और एक आरोपी फाजिल्का जिले का है। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत थाना सदर फिरोजपुर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पीछे और आगे के लिंक भी खंगाल रही है और जल्द ही इस संबंध में और गिरफ्तारी की उम्मीद है। पुलिस कई जगहों पर छापेमारी भी कर रही है ताकि इस नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -