Girl in a jacket
HomePunjabPatialaPunjab News: 36 वर्षीय नौजवान का बेरहमी से कत्ल, देखें वीडियो

Punjab News: 36 वर्षीय नौजवान का बेरहमी से कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः नाभा ब्लॉक के गांव धारोकी में खेतों के बीच बीती रात तेजधार हथियारों से नौजवान का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय मोहन दास के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोहन दास बीती रात 9 बजे अपने घर से खेतों में गया था और उसकी पत्नी ने बताया कि उसके पति को फोन कर किसी ने बुलाया था और उसके बाद ही खेतों में उसकी लाश मिली। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से क़त्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए अलग-अलग एंगलों से जांच में जुट गई।

परिवार का कहना है कि बीती रात जब मोहन दास अपने खेतों में गया था और किसी व्यक्ति द्वारा फोन कर बुलाया गया था। उसके बाद मोहन दास का फोन बंद आया। जिसके बाद सदस्यों ने जब खेतों में जाकर देखा तो मोहन दास को तेजधार हथियारों से क़त्ल किया गया था, हालांकि उस समय मृतक मोहन दास के कुछ सांस चल रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए विभिन्न एंगलों से सीसीटीवी खंगाल रही है और हत्यारों तक पहुंचने की हर संभव कोशिश कर रही है।

इस मौके पर मृतक की पत्नी अनिता रानी ने बताया कि रात को पति घर थे। इस दौरान किसी ने फोन कर उन्हें बुलाया और वह चले गए। अक्सर पहले भी वह चले जाते थे और वापस घर आ जाते थे। लेकिन जब वह वापस नहीं आए तो मैंने फोन कर अपने रिश्तेदारों को सूचित किया। जब उन्होंने जाकर खेत देखा तो उनकी लाश खून से लथपथ पड़ी थी। मेरी दो बेटियां हैं और मैं इंसाफ की मांग करती हूं।

इस मौके पर मृतक के भाई और पंचायत सदस्य ने बताया कि यह क़त्ल किया गया है। पुलिस द्वारा कातिलों का पता लगाकर जेल भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्योंकि उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। इस मौके पर नाभा सदर थाना के इंचार्ज जसप्रीत सिंह ने बताया कि यह घटना रात की है और हमें यह सूचना मिली थी। हम अभी मौके पर पहुंचे हैं। मोहन दास का किसी ने क़त्ल किया है। इस मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए हम अलग-अलग एंगलों से सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर क़त्ल का मामला दर्ज किया जा चुका है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -