Himachal Govt
LudhianaPunjab News: कार की चपेट में आए घर के बाहर खेल रहे...

Punjab News: कार की चपेट में आए घर के बाहर खेल रहे 3 वर्षीय बच्चे की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः खन्ना के नजदीकी गांव भादला की बाजीगर बस्ती में भीषण हादसा हो गया। जहां कार की चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान 3 वर्षीय परमवीर के रूप में हुई है। घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिवार में मातम छा गया। बच्चे की मौत से मां-बाप और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, परमवीर घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति कार लेकर वहां से गुजर रहा था। अचानक कार की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे के सिर पर गहरी चोट लगी। परिजन और कार चालक बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि कार चालक कथित तौर पर शराब के नशे में था और लापरवाही से कार चला रहा था। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं, बच्चे के रिश्तेदार टिंकू और प्रिंस ने बताया कि कार चालक अक्सर तेज गति से कार चलाता था। उसे कई बार बस्ती में वाहन धीमी गति से चलाने के लिए कहा गया था, लेकिन इसके बावजूद वह तेज रफ्तार से वाहन चलाता रहा। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन मासूम की मौत को लेकर सदमे में हैं। थाना प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत हुई है। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों और जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने Forest Sports Meet के विजेताओं को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले...

Jalandhar News: कल बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट को लेकर भी आदेश जारी

जालंधर, ENS: संवत्सरी महापर्व के संबंध में कल मीट...

शादी के बंधन में बंधी पूर्व प्रधानमंत्री की नातिन Mahnoor Safdar, सामने आई कपल की शाही तस्वीरें

मनोरंजन: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ...

भाजपा 18 से नशा मुक्त पंजाब यात्रा मुहिम करेंगी शुरू, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी की पंजाब यूनिट भाजपा दा...

Punjab News: Encounter में मारे गए युवक की मां ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

अमृतसरः लुधियाना में पुलिस एनकाउंटर में अमृतसर के युवक...

CM Sukhu ने Forest Sports Meet के विजेताओं को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रामपुर में आयोजित हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं...

Jalandhar News: कल बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट को लेकर भी आदेश जारी

जालंधर, ENS: संवत्सरी महापर्व के संबंध में कल मीट और मछली की दुकानें बंद रहेंगी। दरअसल, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट...

शादी के बंधन में बंधी पूर्व प्रधानमंत्री की नातिन Mahnoor Safdar, सामने आई कपल की शाही तस्वीरें

मनोरंजन: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ की नातिन ने शादी कर ली है। महनूर सफदर ने...

भाजपा 18 से नशा मुक्त पंजाब यात्रा मुहिम करेंगी शुरू, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी की पंजाब यूनिट भाजपा दा नारा, नशा मुकाउना सारा मुहिम के तहत पूरे राज्य में...