लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने हेरोइन सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया 2 अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 3 नशा तस्करों के कब्जे से 1.453 किलो हेरोइन बरामद करके मामला दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अजय वर्मा ने बताया कि एएनटीएफ के आदेशों पर एएआईजी वत्सला गुप्ता के दिशा-निर्देशों के दौरान टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है।
अधिकारी ने बताया कि मुकद्दमा नंबर 34 में जालंधर कपूरथला रोड़ पर गुप्त सूचना के आधार पर 2 दोषियों को गिरफ्तार किया है। एएसआई भूपिंदर सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए मनिंदर सिंह और संदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 753 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि सीक्रेट सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि संदीप पर पहले मामला दर्ज है और वह असहला एक्ट मामले में दर्ज है और जेल में सजा काट चुका है।
जेल से बाहर आने के बाद वह नशे के व्यापार में लिप्त पाया गया और खुद भी नशे का आदी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गांव के व्यक्ति से नशा खरीदता था, जिसको लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की यूनिट ने आरोपी को गिरफ्तार करके 700 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरनेक सिंह गगनी वासी गांव मजारी होशियारपुर के रूप में हुई है। डीएसपी ने कहा कि तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।