HomePunjabFirozpurPunjab News: 3.733 किलो हेरोइन, 4 पिस्टल और कार सहित अन्य सामान...

Punjab News: 3.733 किलो हेरोइन, 4 पिस्टल और कार सहित अन्य सामान बरामद, 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 3 किलो 733 ग्राम हेरोइन, 4 पिस्टल, 1 स्कॉर्पियो कार, 3 मोबाइल फोन और 6 राउंड जब्त किए हैं। इस मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि नशे व दर्ज मामलों व गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता मिली है।

उन्होंने कहा कि थाना मखू पुलिस ने 2 आरोपियों को 3 किलो 633 ग्राम हेरोइन, 1 मोटरसाइकिल, 1 iPhone और 1 Oppo फोन सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सीआईडी जीरा पुलिस ने 2 आरोपियों को 100 ग्राम हेरोइन, 2 पिस्टल 30 बोर, 4 राउंड और एक स्कॉर्पियो कार सहित गिरफ्तार किया है। इसी तरह 10 अप्रैल को हुई एक घटना में थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1 पिस्टल 30 बोर, 2 कारतूस और 1 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -