मोगाः पंजाब सरकार के आदेशों पर नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, युद्ध नशे के विरुद्ध के मुहिम को लेकर सीआईए स्टाफ की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करके 100 ग्राम हेरोइन और गाड़ियां बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना मेहना में मुकदमा नंबर 93 NDPS Act 21 के तहत मामला दर्ज किया गया।
सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लुधियाना जीटी रोड के पास गांव चुगावा के नजदीक से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की तलाशी लेने पर 100 ग्राम हेरोइन, बोलेरो गाड़ी और वरना गाड़ी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुख अमृत पाल सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले कोई और मामला दर्ज नहीं है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जाएगी