गुरदासपुरः बटाला- कादियां रोड पर बस हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शाहबाद गांव के पास भयानक हुआ है। जहां ड्राइवस से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बस स्टॉप से टकरा गई। हादसे में 18 लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि इस हादसे में कुछ लोगों की मौत हो गई है।
Highlights:
- बटाला-कादियां रोड़ पर बस का हुआ एक्सीडेंट
- भीषण हादसे में 3 लोगों की हुई मौत, कई लोग घायल
- बस के आगे बाइक आने के कारण हुआ हादसा, मामले की जांच में जुटी पुलिस