.
Breaking NewsPunjab News: खेतों में चारा काटने गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Punjab News: खेतों में चारा काटने गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
कपूरथलाः खेतों में चारा काटने के दौरान आज सुबह किसान की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार किसान चारा काटने के लिए खेतों पर पहुंचा था, जहां अचानक बिजली की तार से करंट लगने उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय साबी पुत्र अर्जुन सिंह निवासी पत्ती खिजरपुर गांव लक्खन कलां के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Highlights:

  • सुबह खेतों में चारा काटने गया था किसान
  • करंट लगने से किसान की मौत
  • एसएचओ सोनमदीप ने शव को कब्जे में लेकर की मामले की जांच शुरू

करंट लगने से किसान की हुई मौत

घटना की पुष्टि करते हुए थाना सदर की एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि आज सुबह लगभग 9:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव लक्खन कलां के खेतों में चारा काट रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद एएसआई निरवैर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि साबी के खेतों में नजदीक के खंबे से रात को बिजली की तार टूट कर गिरी थी।

थाना प्रभारी ने की मामले की जांच शुरू

सोमवार सुबह जब साबी खेतों में चारा काट रहा था तो इसी दौरान वह उसकी चपेट में आ गया। बिजली की तार से करंट लगने से उसकी की मौके पर ही मौत हो गई है। एसएचओ सोनामदीप कौर ने यह भी बताया कि फिललहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

डी.सी. कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या का प्रयास करने वाला व्यक्ति आदतन अपराधी : एस.एस.पी. डॉ. रवजोत ग्रेवाल

चंडीगढ़ः डिप्टी कमिश्नर कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या के प्रयास संबंधी तथ्यों को स्पष्ट करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

एशियाई हॉकी फेडरेशन ने Cm Mann को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

महिला और पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को, फाइनल 2 और 3 अक्टूबर को चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय...

Punjab News: DCP का सख्त आदेश, बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर में गाड़ियों के  नंबर प्लेट पर  DCP Akarshi Jain की ओर से सख्त आदेश जारी किए गए...

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 244वां दिन: पंजाब पुलिस ने 559 स्थानों पर छापेमारी की; 333 व्यक्ति काबू

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 244वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के...