Himachal Govt
Breaking NewsPunjab News: इस रोड पर बस का हुआ भयानक हादसा, कुछ लोगों...

Punjab News: इस रोड पर बस का हुआ भयानक हादसा, कुछ लोगों की मौत, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
गुरदासपुरः बटाला- कादियां रोड पर बस हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शाहबाद गांव के पास भयानक हुआ है। जहां ड्राइवस से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बस स्टॉप से ​​टकरा गई। हादसे में 18 लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि इस हादसे में कुछ लोगों की मौत हो गई है।

Highlights:

  • बटाला-कादियां रोड़ पर बस का हुआ एक्सीडेंट
  • भीषण हादसे में 3 लोगों की हुई मौत, कई लोग घायल
  • बस के आगे बाइक आने के कारण हुआ हादसा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं घटना की सूचना मिलते हुए पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। हादसे में मारे गए लोगों की अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है। इस घटना के दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अमृतसर रैफर कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में 10 से 12 लोगों को मामूली चोटे आई है। उन्होंने कहा कि हादसा बस के आगे बाइक के आ जाने से हुआ है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं हादसे में घायल मरीजों की सिविल अस्पताल में उपचार की वीडियो भी सामने आई है। जहां कुछ मरीजों के गंभीर चोटे आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे में घायलों में महिलाएं भी शामिल है। हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर बने बस स्टॉपेज के साथ बस जा टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस बटाला से मोहाली जा रही थी।

Punjab इस रोड पर बस का हुआ भयानक हादसा, कुछ लोगों की मौत, Watch Video

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: घर-घर जाकर फॉर्म भरने वाली ‘सखियों’ को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

देश को साहसी बनाने में माताओं का बड़ा योगदानः...

लांयस क्लब नाहन ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को  किया सम्मानित 

आमवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान बद्दी,सचिन बैंसल:...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में...

Punjab News: घर-घर जाकर फॉर्म भरने वाली ‘सखियों’ को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

देश को साहसी बनाने में माताओं का बड़ा योगदानः इंदरबीर सिंह   अमृतसरः आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की...

लांयस क्लब नाहन ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को  किया सम्मानित 

आमवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान बद्दी,सचिन बैंसल: लायंस क्लब नाहन की ओर से शिक्षक दिवस  शिक्षा के...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उसकी...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंजः इम्पैक्टफुल स्टोरीज ऑफ जल शक्ति डिपार्टमेंट, हिमाचल...