Girl in a jacket
HomePunjab News: आरजी पुल की मांग लेकर किसानों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

Punjab News: आरजी पुल की मांग लेकर किसानों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ने गांव कोट रजादा में रावी दरिया पर आरजी पुल दोबारा न लगाने को लेकर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। बता दें कि भारत-पाक सरहद के साथ लगते रावी दरिया पार करके बहुत सारे किसान खेती करने जाते है। प्रशासन की ओर से आरजी ढोला वाले पुल को काफी समय पहले हटा दिया गया था। जिसके बाद आज तक इसे दोबारा नहीं लगाय गया। जिससे किसानों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। किसानों का कहना है कि दरिया पार उनके खेत है। जहां फसल कटाई के लिए तैयार है। लेकिन पर पुल न होने के चलते वह कंबाइनों को वहां तक नहीं ले जा रहे। जिससे उन्हें फसल काटने में भी परेशानी हो रही है। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते कहा कि अगर जल्द ही इस पुल को नहीं लगाया गया तो एसडीएम अजनाला के दफ्तर सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।

आरजी पुल की मांग लेकर किसानों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -