Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalBaddiपंजाबः पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति का कत्ल

पंजाबः पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति का कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः स्टार रोड थाना शिमलापुरी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुरानी रंजिश के कारण एक बुजुर्ग व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने बुजुर्ग के सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान दुरगाही प्रसाद के रूप में हुई है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।  जानकारी के अनुसार, शनिवार को मृतक दुरगाही का बेटा प्रदीप कुमार घर से किसी को निकला था। अचानक उसकी साइकिल की चेन उतर गई। वह खाली प्लाट में चेन चढ़ा रहा था कि इतने में उसके पड़ोस में रहने वाली लड़की उसे गालियां देने लगी। दोनों परिवारों की लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। इतने में लड़की के भाई और पिता ने प्रदीप से मारपीट करनी शुरू कर दी।

गली में शोर शराबा सुन दुरगाही प्रसाद बेटे को बचाने के लिए गए। पड़ोसियों से बहसबाजी हो रही थी कि अचानक युवती के पिता ने उनके सिर में ईंटे व अन्य किसी हथियार से वार कर दिया। खून से लथपथ दुरगाही प्रसाद ने तुरंत मौके पर ही दम तोड़ दिया। मोहल्ले के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना डाबा से आए जांच अधिकारी अविनाश राए ने बताया कि दोनों परिवारों की पुरानी दुश्मनी थी। इसे कारण आज मारपीट के दौरान दुरगाही प्रसाद की मौत हो गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस चेक कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page