पंजाब,(गुरदासपुर): पंजाब में फायरिंग के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला गांव हरदोरवाल से सामने आया है। जानकारी के अनुसार डेरा बाबा नानक ब्लॉक के गांव हरदोरवाल कलां में गोलियां चली। जानकारी के मुताबिक 6-7 हमलावरों ने एक घर के सदस्यों पर गोली चलाई और एक ट्रैक्टर में तोड़फोड़ भी की। घटना की सूचना मिलते ही मालेवाल थाना प्रभारी के ए.एस.आई. बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और 3 गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
इस संबंध में परिवार के सदस्य दविंदर सिंह और राजबीर पुत्र जंगा सिंह और बीबी हरदीप कौर पत्नी दविंदर सिंह ने बताया कि हम अपने खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक के साथ बहस हो गई। जिसके बाद वह घर वापिस आ गए। कुछ देर बाद उक्त युवक अपने भाई और साथियों को लेकर उनके घर आए और आते ही फायरिंग कर दी। जिसके बाद वह घर वापिस आ गए। कुछ देर बाद उक्त युवक अपने साथियों के साथ उनके घर आए और सीधे फायरिंग कर दी। मौके से 3 खोल बरामद हुए है। गनीमत रही कि किसी को कोई जानी नुकसान नही हुआ।
पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ए.एस.आई बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और 3 गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एस.एस.आई. बलविंदर सिंह ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
