लुधियाना – सिविल अस्पताल में देर रात एमरजेंसी के बाहर उस समय हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार एक मरीज के साथ आए युवकों ने 108 एम्बुलेंस के कर्मियों के साथ मारपीट की। घायलों की पहचान पाइलट रिम्पलदीप व ईएमटी सतनाम सिंह के तौर पर हुई है। इस घटना के दौरान पुलिस कर्मी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उन्हें छुड़वाने का प्रयास नही किया।
Punjab : मरीज के परिजनों और एम्बुलेंस कर्मियों में हुई मारपीट#Punjab #BreakingNews #hospitals pic.twitter.com/GqSzNHYsDu
— Encounter India (@Encounter_India) August 28, 2024
जिसके बाद 108 कर्मियों ने मामले की सूचना सीनियर अधिकारियों को दी। जिन्होंने अस्पताल में पहुंच कर कर्मियों का मेडिकल करवा मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस को दी। मामले की जानकारी देते हुए पाइलट रिम्पलदीप व ईएमटी सतनाम सिंह ने बताया कि वह सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में से रेफर हुए मरीज को ले जाने के लिए अस्पताल में आए थे।
तभी मरीज के साथ आए युवकों में से 3 से 4 युवको ने शराब पी हुई थी। जिन्होंने उनसे गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। जिनका विरोध करने पर उक्त युवकों ने उनके साथ मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए और सरकारी फोन छीन लिया। जिसे बाद में पुलिस के कहने के बाद उन्हें वापिस मिला।
