Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः चुनाव आयोग का एक्शन! कांग्रेस, आप सहित बीजेपी को 7 नोटिस...

पंजाबः चुनाव आयोग का एक्शन! कांग्रेस, आप सहित बीजेपी को 7 नोटिस जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिला चुनाव अधिकारी साक्षी साहनी के निर्देश पर गुरूवार को लुधियाना में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर राजनीतिक दलों को 7 नोटिस जारी किए गए है। जाहां आम आदमी पार्टी को 3 नोटिस जारी किए गए, जबकि कांग्रेस व भाजपा को 2-2 नोटिस एआरओ द्वारा जारी किए गए।

जानकारी के मुताबिक लुधियाना पूर्व के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एडिश्नल कमिश्नर नगर निगम चेतन ने आम आदमी पार्टी को दो नोटिस जारी किए, जबकि कांग्रेस व भाजपा को एक-एक नोटिस जारी किया। बुंगर ने बताया कि विभिन्न उड़न दस्तों ने लुधियाना पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में उनकी पार्टियों से संबंधित अनाधिकृत बैनर/पोस्टर पाए हैं। 

इसके अलावा, इन बैनर/पोस्टरों पर प्रिंटर का नाम भी नहीं लिखा था। उन्होंने कहा कि यह एमसीसी व भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। चेतन ने पार्टियों से कहा कि वे 24 घंटे की निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत करें अन्यथा कार्रवाई की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
 
पार्टियों को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 127(1), (2 (ए) (बी) के तहत नोटिस दिए गए हैं। 
इसी तरह, एआरओ उत्तर-सह-ईओ ग्लाडा अंकुर मोहिंद्रू ने भी एमसीसी के उल्लंघन के लिए आप, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भाजपा में से प्रत्येक को 3 नोटिस जारी किए। नोटिस पार्टियों के जिला अध्यक्षों को दिए गए हैं।

इस बीच, जिला चुनाव अधिकारी साक्षी साहनी ने कहा कि प्रशासन लुधियाना में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला चुनाव अधिकारी और सभी एआरओ को चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -