नवांशहरः बंगा के नजदीक गांव गुनाचौर के खेतों में रहस्यमय परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान साहिल निवासी मोहल्ला कोट रानी के फगवाड़ा के रूप में हुई है। मृतक के पिता सरबजीत ने बताया कि उनका बेटा साहिल मोटरसाइकिल पर मजारा नो आबाद राजा साहिब के दर्शन करने आया था। उनके बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा था।
आज उसकी लाश मिलने की उन्हें सूचना मिली है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा कि उनके लड़के के मुंह से झाग निकल रही था। इस मौके पर मुकंदपुर पुलिस ने कहा कि मृतक युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही लग पाएगा। पुलिस पिता के बयानों के आधार पर इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी। पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
