श्री माछीवाड़ा साहिब: पंजाब से आप पार्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक समराला से आप पार्टी के विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसके बाद राजनीति गलियारे में हलचल पैदा हो गई। विधायक ने पोस्ट में कहा कि उनके विरोधी राजनीतिक लोग बढ़ती लोकप्रियता देखकर जान से मारने की साजिश रच रहे हैं.. ‘मैं आम जनता का विधायक हूं और एक सामान्य किसान परिवार से हूं।

लोगों ने मुझे बड़े-बड़े अमीरों को मात देकर इतना सम्मान दिया, मेरी लोकप्रियता ने उनकी नींद हराम कर दी है। आगे लिखा कि मेरा क्षेत्र मेरा परिवार है, जो क्षेत्र के ठेकेदार हैं उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि मैं न तो डरता हूं और न ही दबाव में हूं। जो चौधरी बने फिर रहे हैं वे कहते हैं कि हम तुम्हारे ऊपर करोड़ों रुपये लगाकर किनारे लगा देंगे या यूपी, बिहार के गुर्गों से ट्रक चढ़वा देंगे।
सोशल मीडिया पर पोस्ट के संबंध में जब क्षेत्र समराला के विधायक जगतार सिंह दयालपुरा का कहना है कि विरोधी राजनीतिक धनाड़ मेरे क्षेत्र प्रति किए कार्यों को देखकर सदमे में हैं और उन्हें मारने की साजिश रच रहे हैं। विधायक ने साफ तौर पर राजसी पार्टी के किसी नेता का नाम तो नहीं लिया लेकिन यह भी कहा कि उन्हें पता है कि कौन साजिश रच रहा है।